मौसम ने ली करवट, ठंड और गर्म कपड़ों से लोगों को मिली राहत
हाल के दिनों में मौसम में अचानक बदलाव आया है, जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। लोग अब गर्म कपड़ों की जगह हल्के कपड़े पहनने लगे हैं। हालांकि, स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में इस बदलाव के दौरान सावधानी बरतनी जरूरी है, क्योंकि इससे मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

बेतला प्रतिनिधि । इन दिनों मौसम ने अचानक करवट ले ली है। पिछले दो-तीन दिनों से तापमान में लगातार तेजी से हुई वृद्धि ने लोगों को गर्मी का एहसास कराना शुरू कर दिया है।सुबह-शाम की सर्द हवाओं की जगह अब हल्की धूप और सामान्य तापमान ने ले ली है। यही वजह है कि कुछ दिन पहले जो लोग शॉल,स्वेटर,कोट, मफलर आदि ऊनी कपड़े पहने नजर आते थे,अब वे हल्के कपड़ों में घर से बाहर निकलने लगे हैं। नतीजतन मौसम के बदलने से न सिर्फ पिछले कई दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से, बल्कि गर्म कपड़ों से भी निजात मिलने लगी है।हालांकि
इसबारे में बरवाडीह सीएचसी के एमपीडब्ल्यू रविकांत सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से मौसम के बदलाव के दौरान लोगों को खास सजगता और सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि मौसम में बदलाव के दौरान तापमान में हमेशा उतार-चढ़ाव से लोगों में सर्दी-खांसी, जुकाम जैसी मौसमी बीमारी फैलने की संभावना अक्सर बनी रहती है।जिसका सीधा कुप्रभाव लोगों की सेहत पर पड़ता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



