मनिका में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम संपन्न
भाजपा द्वारा लोहिया भवन में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, विचारधारा और आगामी चुनावों की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया।

मनिका, प्रतिनिधि । प्रखंड मुख्यालय स्थित लोहिया भवन में भाजपा द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य पार्टी संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंदीप कुमार ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं पंचायतों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने संगठन की नीतियों, विचारधारा और कार्यशैली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पार्टी के सिद्धांतों, अनुशासन और जनसेवा की भावना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज सिंह ने विशेष रूप से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है और उसकी सक्रिय भागीदारी से ही संगठन मजबूत बनता है। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारी, जनसंपर्क अभियान और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही, पार्टी के विचारों को आम जनता तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के गुर भी सिखाए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर कई भाजपाई मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


