
बरवाडीह : स्वेटर नही मिलने से ठंड से कांपते स्कूल जाते हैं छात्र
बरवाडीह के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में छात्रों को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर नहीं मिल रहे हैं। लगभग 12 हजार छात्र स्कूल में नामांकित हैं, लेकिन कड़ाके की ठंड में कई छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए स्वेटर खरीदने के लिए राशि नहीं दी है।
बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में अब तक सरकारी स्तर पर स्वेटर नहीं मिलने से छात्र - छात्राएं ठंड से ठिठुरते हुए स्कूल जाने को विवश हैं। हाड़ कंपाने वाली ठंड के कारण कई छात्र स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। खबरों के अनुसार वर्ग एक से आठ तक लगभग 12 हजार छात्र- छात्राएं स्कूल में नामांकित हैं। वर्ष 2025 -26 के लिए उन छात्र - छात्राओं के लिए सरकार की ओर से स्वेटर खरीदने के लिए राशि मुहैया नहीं कराई जा सकी है। स्वेटर मिलने से छात्र -छात्राओं को इस कड़ाके की ठंड में स्कूल पढ़ने जाने में काफी हद तक ठंड से बचाव होती।
स्कूल में पढ़ने वाले कई छात्र - छात्राएं किसी तरह कुछ गर्म कपड़े का इंतजाम तो कर लिए हैं लेकिन अधिकांश गरीब तबके छात्र- छात्राएं बिना स्वेटर के ठंड को झेलते हुए स्कूल पढ़ने जाने के लिए विवश हैं। उन्हें कभी भी ठंड लग सकती है। कई स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि पोशाक और स्वेटर की राशि भी नहीं आयी है। जिस कारण छात्रो को स्वेटर की खरीदी नही हो पा रही है। इधर शिक्षा विभाग के प्रभारी बीपीओ जितेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि राशि नही आने से छात्रो को स्वेटर स्कूल स्तर पर खरीदना सम्भव नही हो पा रहा है। कब तक राशि आवंटित होगी, यह पता नही चल पा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




