होली-पूर्व खाद्यान्न वितरण करने का डीलरों को सख्त निर्देश
बरवाडीह के प्रभारी एमओ राजेश राम ने सभी डीलरों को मार्च माह का खाद्यान्न समय पर उठाने और वितरण करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि लापरवाही के मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाभुकों को समय पर खाद्यान्न मुहैया कराना विभाग की प्राथमिकता है।

बेतला, प्रतिनिधि। बरवाडीह के प्रभारी एमओ राजेश राम ने मार्च माह का खाद्यान्न ससमय उठाव कर होली - पूर्व हरहाल में वितरण करने का सभी डीलरों को सख्त निर्देश दिया है। वहीं इसमें किसी भी तरह की कोताही या लापरवाही बरतने जाने की दशा में जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। एक जवाब में उन्होंने कहा कि लाभुकों को ससमय खाद्यान्न मुहैया कराना विभाग की पहली प्राथमिकता है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं एमओ के कड़े रुख ने डीलरों की बेचैनी बढ़ा दी है और वे प्रखंड गोदाम से मार्च माह का खाद्यान्न का उठाव व वितरण शनिवार से युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



