रसोईया-संयोजिका संघ की बैठक संपन्न

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया-संयोजिका संघ की बैठक गारू प्रखंड में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती पर चर्चा की गई। नवगठित कमेटी में वर्षा देवी को अध्यक्ष चुना गया। देवकी देवी ने सदस्यों से संगठन के हित में एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया।

रसोईया-संयोजिका संघ की बैठक संपन्न

लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया-संयोजिका संघ की बैठक रविवार को गारू प्रखंड में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लातेहार जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष देवकी देवी ने की, जबकि संचालन कलावती देवी ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान सभी रसोईया-संयोजिकाओं को संगठन का सदस्य बनाते हुए संघ को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से गारू प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में वर्षा देवी को प्रखंड अध्यक्ष, मुनिया कुमारी को सचिव, रजविंदर देवी को कोषाध्यक्ष, कर्मी देवी को उपाध्यक्ष, सुशीला देवी को उप सचिव तथा सतिया देवी को उप कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसके अलावा रीना देवी को सदस्य के रूप में शामिल करते हुए सात सदस्यीय प्रखंड कमेटी का गठन किया गया। देवकी देवी ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही रसोईया-संयोजिकाओं की समस्याओं का समाधान संभव है। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में कबूतरी देवी, रीला देवी, शाली देवी समेत कई रसोईया-संयोजिका मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।