Latehar News: सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं से लोगों को हो रही परेशानी, दुर्घटना होने की आशंका

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

Latehar News: बेतला में लावारिस पशुओं की संख्या बढ़ गई है, जिससे यातायात में परेशानी हो रही है। सड़क पर घूमने वाले पशुओं के कारण कई सड़क हादसे हो चुके हैं। मुखिया मंजू देवी ने इस समस्या का समाधान करने के लिए पुरानी कांजी हाउस को फिर से शुरू करने की जरूरत बताई है।

Latehar News: सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं से लोगों को हो रही परेशानी,  दुर्घटना होने की आशंका

Latehar News: बेतला प्रतिनिधि। इन दिनों क्षेत्र में लावारिस पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। बेतला समेत आसपास के विभिन्न सड़कों पर वे दिन-रात घूमते-फिरते हैं। ऐसे में न सिर्फ मार्ग से गुजरनेवाले न सिर्फ वाहनों और यात्रियों को, बल्कि पैदल चलनेवाले राहगीरों को भी काफी परेशानी होती है।उन्हें मार्ग से गुजरने वक्त हमेशा कोई व्यापक सड़क हादसा होने की चिंता सताती रहती है। यहां बता दें कि इसके पूर्व लावारिस पशुओं के कारण हुई सड़क-दुर्घटना में अबतक कई लोग घायल हो चुके हैं। इधर बेतला मुखिया मंजू देबी ने कहा कि लावारिस पशुओं की हिफाजत लिए पशुपालकों को कई बार कहा गया, पर इसे इसे गंभीरता से लेना अबतक किसी ने मुनासिब नहीं समझा।

वहीं मुखिया ने लावारिस पशुओं की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए पंचायत में वर्षों से बंद पुरानी कांजी हाउस की व्यवस्था को पुनः चालू करने की जरूरत बताई। फोटो- 3- बेतला की सड़कों पर लगा लावारिस पशुओं का जमावड़ा~

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।