राज्य पीसीसीएफ का पीटीआर दौरा संपन्न, विभाग संचालित योजनाओं का लिया जायजा
राज्य पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) रवि रंजन का दो दिनी पीटीआर दौरा मंगलवार को समाप्त हुआ। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं का जायजा लिया और वनाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जंगल और जानवरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए और टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बेतला प्रतिनिधि। राज्य पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) रवि रजन आईएफएस का दो दिनी पीटीआर दौरा मंगलवार को संपन्न हो गया। इस दौरान उन्होंने पीटीआर के विभिन्न जगहों में विभाग संचालित विकास योजनाओं का जहाँ जायजा लिया,वहीं बेतला के डायरेक्टर सभागार में वनाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजनाओं के हालिया स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान राज्य पीसीसीएफ ने बैठक में शामिल मुख्य वन संरक्षक सह पीटीआर डायरेक्टर एसआर नटेश, डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना (नॉर्थ) और कुमार आशीष (साऊथ) को विकास कार्यों में तेजी लाने,जंगल और जानवरों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने,बाघों को बचाने-बसाने, निगरानी बढ़ाने, आधुनिक तकनीक का उपयोग करने आदि संबंधी जरूरी के कई निर्देश दिए।साथ
ही आपसी समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ विभागीय कार्यों का निष्पादन करने पर जोर दिया। इस दौरान रेंजर अजय कुमार टोप्पो,उमेश कुमार दूबे,राज्य वन्यजीव संरक्षण बोर्ड के शहजाद इकबाल,वन्यजीव विशेषज्ञ मनीष बख्शी, वनपाल संतोषसिंह,नंदलाल साहू,रिसर्च यूनिट के ओम प्रकाश, अभय कुमार,संजीव शर्मा,राहुल कुमार,तपस कुमार आदि मौजूद थे। वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा राज्य की पहली प्राथमिकता : पीसीसीएफ दो दिनी दौरे पर बीते सोमवार की शाम बेतला आए राज्य पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) रवि रंजन ने कहा कि वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा राज्य की पहली प्राथमिकता है।इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वहीं पीसीसीएफ ने इसके लिए विभाग संचालित योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने की जरूरत बताई।मौके पर सीसीएफ सह पीटीआर डायरेक्टर एसआर नटेश समेत कई वनाधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


