संत जेवियर कॉलेज में अकादमिक काउंसिल की प्रथम बैठक संपन्न

Feb 28, 2026 11:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

संत जेवियर महाविद्यालय में शनिवार को स्वायत्त दर्जा प्राप्त करने के बाद पहली अकादमिक काउंसिल बैठक आयोजित की गई। प्राचार्य डॉ. एम. के. जोस ने कहा कि स्वायत्तता से महाविद्यालय को शैक्षणिक निर्णयों में स्वतंत्रता मिलेगी, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्र-केंद्रित पाठ्यक्रमों का विकास होगा।

संत जेवियर कॉलेज में अकादमिक काउंसिल की प्रथम बैठक संपन्न

महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत जेवियर महाविद्यालय कॉलेज में शनिवार को ऑटोनोमस (स्वायत्त) दर्जा प्राप्त होने के उपरांत अकादमिक काउंसिल की प्रथम बैठक कॉलेज परिसर में आयोजित की गई। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोस ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वायत्तता से महाविद्यालय को शैक्षणिक निर्णय लेने की स्वतंत्रता मिली है, जिससे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार तथा छात्र-केंद्रित पाठ्यक्रमों के विकास को नई दिशा मिलेगी । बैठक में प्रमुख रूप से प्रो. डॉ. फिरोज अहमद (पूर्व कुलपति, नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय), फादर डॉ. मार्टिन पोरास (कुलपति,जेवियर युनिवर्सिटी पटना),डॉ. महेंद्र राम (सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर, एनपीयू), एवं नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के तीन प्राध्यापक -डॉ. राकेश कुमार, डॉ. गजेंद्र सिंह तथा डॉ. श्रवण कुमार उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त डॉ. ओर्डेटा मेंडोज़ा संत क्लारेट कॉलेज जीरो अरुणाचल प्रदेश, फादर डॉ अजय मिंज एवं फादर डॉ संजय केरकेट्टा संत जेवियर कॉलेज रॉंची भी इस बैठक में सम्मिलित हुए। साथ ही महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों की भी सक्रिय भागीदारी रही। बैठक के दौरान स्वायत्तता के अंतर्गत नवीन पाठ्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने,एनइपी-2020 के अनुरूप क्रेडिट प्रणाली को मजबूत करने,परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली में पारदर्शिता लाने, शोध, नवाचार एवं कौशल-आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने,छात्रों को रोजगारोन्मुख एवं समग्र शिक्षा प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का सफल समापन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।