20 दिवसीय बढ़ईगीरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Jan 31, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार में सशस्त्र सीमा बल ने 20 दिवसीय बढ़ईगीरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया। 10 से 30 जनवरी तक तिसिया में आयोजित इस कार्यक्रम में 28 युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में लकड़ी, औजारों का ज्ञान, फर्नीचर निर्माण जैसे विषयों पर व्यावहारिक शिक्षा दी गई। कमांडेंट राजेश सिंह ने युवाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

20 दिवसीय बढ़ईगीरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का  समापन

लातेहार, प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने 20 दिवसीय बढ़ईगीरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। यह प्रशिक्षण 10 जनवरी से 30 जनवरी तक तिसिया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को कमांडेंट राजेश सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि, विकास भारती के प्रतिनिधि, प्रशिक्षक, झारखंड पुलिस एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में महुआडांड प्रखंड के तिसिया, खमंटीक्रम, हेसलबार सहित आसपास के गांवों से कुल 28 युवाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान बढ़ईगीरी का परिचय, लकड़ी का ज्ञान, औजारों का उपयोग, जॉइंट निर्माण, फर्नीचर निर्माण, फिनिशिंग, मरम्मत एवं उद्यमिता जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि यह प्रशिक्षण युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इसी क्रम में महुआडांड प्रखंड के सेमखाड़, बरिहरा, खुतीकरम एवं तिसिया गांवों के लिए सामुदायिक उपयोग हेतु कम्युनिटी यूटेंसिल्स का वितरण किया गया। साथ ही ए-समवाय, तिवसिया में नि:शुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड के चिकित्सक द्वारा 83 ग्रामीणों की जांच कर नि:शुल्क दवाएं प्रदान की गईं। एसएसबी ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं कौशल विकास कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;