धर्मपुर चौक पर वाहनों की जांच, 14 वाहनों का चालान

Mar 09, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार में डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और राजस्व संग्रह सुनिश्चित करना था। 47 वाहनों की जांच में 14 वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिससे 1 लाख 20 हजार 650 रुपये की वसूली की गई।

धर्मपुर चौक पर वाहनों की जांच, 14 वाहनों का चालान

लातेहार, प्रतिनिधि। डीटीओ उमेश मंडल के नेतृत्व में बीती रात्रि धर्मपुर चौक,थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा राजस्व संग्रह को सुनिश्चित करना था। जांच के दौरान मुख्य रूप से भारी वाहनों के कागजात, फिटनेस, परमिट, टैक्स तथा ओवरलोडिंग की स्थिति की जांच की गई। इस दौरान कई वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत संबंधित वाहन चालकों के विरुद्ध ऑनलाइन चालान किया गया। डीटीओ श्री मंडल ने बताया कि अभियान के तहत कुल 47 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 14 वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर चालान किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान कुल 1 लाख 20 हजार 650 रुपये की राशि वसूली की गई।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में समय-समय पर इस तरह के जांच अभियान चलाए जाते रहेंगे। ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात के वाहन चलाना तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीटीओ ने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक कागजात साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।