बरवाडीह बाजार में जलमीनार एक साल से खराब, लोग परेशान
बरवाडीह बाजार में एक साल से सोलर जलमीनार खराब पड़ी हुई है, जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। लाखों रुपये की लागत से बने जलमीनार की स्थिति के कारण ग्रामीणों को चापानल से पानी की आपूर्ति करनी पड़ रही है। अधिकारियों की उदासीनता भी समस्या को बढ़ा रही है।

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह बाजार में करीब एक साल से सोलर जलमीनार खराब होकर बेकार पड़ी हुई है। जलमीनार से पानी आपूर्ति पूरी तरह बन्द है। जलमीनार के निर्माण में लाखों रुपये बेकार साबित हो रहे है। जविप्र डीलर मुरारी अग्रवाल के घर के पास चापानल से पाइप जोड़कर सोलर जलमिनार का निर्माण कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार शुरू होने पर चापानल का पानी कम पड़ गया। लिहाजा जलमीनार डेड पड़ गया । चापानल से भी पानी निकलना बंद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि जलमीनार से पाइप हटाकर अलग किया गया। इसके बाद चापानल से पानी निकलना शुरू हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि चापानल में पर्याप्त पानी नही रहने के बावजूद जलमीनार का निर्माण करा दिया गया था। जिसके कारण आज जलमीनार बेकार हो गई है। अधिकारियों की उदासीन रवैये भी इसमे दिख रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


