Latehar News: आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय से छह छात्र भागे,पुलिस ने पकड़कर सीडब्ल्यूसी को सौंपा सीसीटीवी कैमरा गुलेल से तोड़ा

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

Latehar News: मनिका प्रखंड के आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय से शनिवार रात छह छात्र फरार हो गए। छात्रों ने सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सबको पकड़ लिया। यह पहली बार नहीं है जब छात्र भागे हों। सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Latehar News: आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय से छह छात्र भागे,पुलिस ने पकड़कर सीडब्ल्यूसी को सौंपा सीसीटीवी कैमरा गुलेल से तोड़ा

Latehar News: मनिका प्रतिनिधि। जिले के मनिका प्रखंड स्थित आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय से शनिवार की देर रात छह छात्र फरार हो गए। विद्यालय से निकलने के दौरान छात्रों ने परिसर से सटे कौशल विकास केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे को गुलेल से क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, घर जाने की कोशिश में निकले सभी छात्रों को मनिका पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया। पूछताछ में छात्रों ने विद्यालय से भागने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार, छात्र देर रात विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था का लाभ उठाकर परिसर से बाहर निकल गए। बाहर निकलते समय पहचान छिपाने के उद्देश्य से उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को गुलेल से निशाना बनाकर तोड़ दिया। इसी बीच पुलिस की नजर संदिग्ध परिस्थिति में घूम रहे बच्चों पर पड़ी। थाना लाकर पूछताछ करने पर बच्चों ने विद्यालय से भागने की बात स्वीकार कर ली。

पहले भी स्कूल से भागे थे बच्चे

यह पहली बार नहीं है कि इस विद्यालय से छात्र भागे हों। कुछ दिन पहले भी तीन छात्र विद्यालय से फरार हो गए थे। तब ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर मनिका पुलिस को सौंप दिया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जाता है कि परिसर में रात के समय नाइट गार्ड की व्यवस्था नहीं है। इसी का फायदा उठाकर छात्र अक्सर रात में विद्यालय से बाहर निकलने का प्रयास करते हैं। स्थानीय लोगों ने विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नाइट गार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने तथा बच्चों की नियमित काउंसिलिंग कराने की मांग की है。

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय से बार-बार छात्रों के भागने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बच्चों के अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में कोई बड़ी घटना भी हो सकती है। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन और संबंधित विभाग को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

विद्यालय के निदेशक की प्रतिक्रिया

इस संबंध में विद्यालय के निदेशक सुबोध कुमार शर्मा ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि प्रभारी से जानकारी लेने के बाद ही पूरे मामले में कुछ स्पष्ट रूप से बता पाएंगे। वहीं इस संबंध में लातेहार बाल कल्याण समिति के सदस्य कुंदन गोप ने बताया कि मनिका पुलिस द्वारा 6 बच्चों को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया है। उन्होंने कहा कि सोमवार को बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी। काउंसलिंग के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

फोटो-11- मनिका प्रखंड स्थित आदिम जनजाति आवासीय विद्यालय

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

छात्रों ने विद्यालय से भागने का फैसला क्यों किया?
छात्रों ने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था का लाभ उठाकर परिसर से बाहर निकलने का प्रयास किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।