पहाड़ी मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी के आंख की चोरी
बरवाडीह के पहाड़ी मंदिर में चोरों ने श्री हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी की दोनों आंख चुरा ली। यह घटना सोमवार रात को हुई और मंगलवार सुबह श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी...

बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के पहाड़ पर स्थापित मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने श्री हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी के दोनों आंख की चोरी कर ली। मंगलवार को सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहाड़ी हनुमान मंदिर में गए तब इसका पता चला। इसके बाद बरवाडीह के पहाड़ी मंदिर में श्री हनुमान की प्रतिमा के चांदी की आंख की चोरी होने की बात आग तरह फैल गई। बरवाडीह थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मंदिर में जाकर हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी के दोनों आंख की चोरी होने की घटना की जांच की। मंदिर में चोरी की वारदात बढ़ने से श्रद्धालु काफी आहत हो गए हैं।
श्रद्धालुओं ने उन चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। मंदिर के पुजारी बलु मिश्रा ने बताया कि पहाड़ी हनुमान मंदिर में पूजा करने गए श्रद्धालु से उन्हें चोरी की घटना की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु ने श्रद्धा से करीब पांच साल पहले हनुमान जी की प्रतिमा में चांदी की दो आंख लगाई थी। जिसे चोरों ने चोरी कर ली। पूर्व में भी चोरों ने पहाड़ी हनुमान मंदिर की दान पेटी से पैसे की चोरी करने का प्रयास किया था। मंदिर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है, लेकिन बिजली नहीं रहने के कारण वह उतना काम नहीं कर रहा था। पुलिस ने उन चोरों का पता लगाने में जुट गई है। बता दे कि 21 अगस्त की रात भी चोरों ने पहाड़ी शिव मंदिर के दानपेटी का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ली थी। पांच दिनों में मंदिरों में दो बार चोरी की घटना ने बरवाडीह के श्रद्धालुओं को अंदर से झकझोर कर रख दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




