रमजान के दूसरे जुम्मे पर बालूमाथ जामा मस्जिद में उमड़े अकीदतमंद

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

बालूमाथ की जामा मस्जिद में रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में रोजेदार और मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज में शामिल हुए। इमाम मौलाना मजहर ने रमजान की फजीलत पर तकरीर की और इसे आत्मशुद्धि, संयम और इबादत का महीना बताया। उन्होंने अमन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी।

रमजान के दूसरे जुम्मे पर बालूमाथ जामा मस्जिद में उमड़े अकीदतमंद

बालूमाथ, प्रतिनिधि। पवित्र माह रमजान के दूसरे जुम्मे की नमाज प्रखंड स्थित बालूमाथ की जामा मस्जिद में अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। नमाज के अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदार और मुस्लिम धर्मावलंबी मस्जिद पहुंचे। मस्जिद परिसर में रूहानी माहौल के बीच इमाम मौलाना मजहर ने जुम्मे की नमाज अदा कराई और रमजान की फजीलत पर तकरीर की। इमाम मौलाना मजहर ने अपने बयान में कहा कि रमजान रहमत,बरकत और मगफिरत का महीना है। इस पाक महीने में एक नेक अमल का सवाब सत्तर गुना तक बढ़ा दिया जाता है। उन्होंने बताया कि रमजान आत्मशुद्धि,संयम और इबादत का महीना है,जिसमें मुसलमान अल्लाह तआला से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और इंसानियत,भाईचारे व आपसी सौहार्द का पैगाम देते हैं।

पहले जुम्मे की नमाज के बाद नमाजियों ने मुल्क में अमन चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए खास दुआ मांगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।