श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर सनातन धर्मावलंबियों की हुई बैठक

Feb 01, 2026 08:25 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बरछिया में 18 अप्रैल से श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। बैठक में महायज्ञ के लिए धन जुटाने की योजना बनाई गई। समिति के सदस्यों ने आसपास के गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। यज्ञ के विभिन्न कार्यक्रमों की तिथियाँ भी निर्धारित की गई हैं।

श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर सनातन धर्मावलंबियों की हुई बैठक

बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखण्ड क्षेत्र के बरछिया में आगामी 18 अप्रैल से शुरू होने वाली श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा हेतु नव निर्मित हनुमान मंदिर परिसर में सनातन धर्मावलंबियों की बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। रुद्र महायज्ञ समिति के अध्यक्ष नरसिंह सिंह सहित सभी समिति सदस्य एवं धर्मावलंबियों ने बैठक में महायज्ञ में खर्च होने वाली धन राशि का व्यवस्था बनाने को लेकर आपस में चर्चा किया। चर्चा में आसपास के गांवों सहित अन्य कस्बों से घूम घूमकर जनसंपर्क अभियान के तहत टोली बनाकर सहयोग राशि प्राप्त करने हेतु नित्यदिन भ्रमण करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मन्दिर निर्माण सह सुंदरीकरण और दान देने वालों ने अपना अपना सहयोग दिया।

मौके पर रुद्र महायज्ञ अध्यक्ष नरसिंह सिंह, उपाध्यक्ष सोनू प्रजापति, दिलीप सिंह, आनंद प्रजापति, पारसनाथ सिंह, सुमेर सिंह, सचिव अयोध्या प्रजापति, कोषाध्यक्ष मोहन मिस्त्री, नवीन सिंह, उप कोषाध्यक्ष उदय गुप्ता, संयोजक राजेश प्रजापति, जीतन राणा, फुलचंद गन्झु, झुलन भगत, जीवन सिंह, डाक्टर रणधीर प्रजापति, सिलवंत सिंह, धनंजय सिंह, कौशल प्रजापति, संकेंद्र मिस्त्री, प्रीतम मिस्त्री सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहें। यज्ञ समिति के अध्यक्ष नरसिंह सिंह ने बताया कि श्री श्री 1008 श्री शेषनारायणा चार्य जी महाराज के सानिध्य में 18 अप्रैल शनिवार को कलश यात्रा,19 अप्रैल रविवार अरणी मंथन एवं यज्ञ प्रारंभ, 23 अप्रैल गुरुवार प्राण प्रतिष्ठा सह पूजन, 25 अप्रैल शुक्रवार यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महासंतों का विदाई की जाएगी। इन्होंने यज्ञ को सफल बनाने हेतु आसपास के धर्मावलंबियों से सहयोग करने का अपील किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;