Latehar News: कलश यात्रा के साथ श्री मद भागवत कथा शुरू
हिन्दुस्तान, लातेहार
Latehar News: बरवाडीह में श्री कृष्णजनमाष्टमी के अवसर पर सोमवार से सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा की शुरुआत हुई। कलश यात्रा सुबह मंदिर प्रांगण से निकाली गई और शहर भ्रमण करते हुए मुख्य नदी तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रों के बीच जल भरा और भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा की।

Latehar News: बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह पहाड़ी शिव पार्वती मन्दिर के प्रांगण में कलश यात्रा के साथ सोमवार से श्री कृष्णजनमाष्टमी के अवसर पर सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा शुरू हो गई है। मंदिर के प्रांगण से सुबह बाजे -गाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। शहर का भ्रमण करते हुए कलश यात्रा बरवाडीह मुख्य नदी पहुंची। श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरा। इसके बाद मंदिर प्रांगण में वापस आकर भगवान श्री कृष्ण की विशेष रूप से पूजा की गई। कलश यात्रा में यूपी के कथा वाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री और मुखिया कालो देवी सहित कई श्रद्धालु शामिल थे।
रात में कथा वाचक अनुराग कृष्ण शास्त्री ने श्री मद भागवत कथा श्रद्धालुओं को सुनाई।


