सुपरवाइजर के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रखा गया

Dec 04, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

गारू प्रखंड में कार्यरत बीएलओ सुपरवाइजर संजीव कुमार के आकस्मिक निधन से शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को प्रखंड सभागार में शोकसभा आयोजित की गई, जहां सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखा और संवेदना व्यक्त की। ईश्वर से शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

सुपरवाइजर के निधन पर शोकसभा, दो मिनट का मौन रखा गया

गारू,प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार गारू में कार्यरत बीएलओ सुपरवाइजर संजीव कुमार के आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। गुरुवार को प्रखंड सभागार में सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर की उपस्थिति में शोकसभा आयोजित की गई। स्व़ संजीव कुमार के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;