महिला के सिर पर घातक हथियार से वार
चंदवा के पीरदाग गांव में शमा परवीन पर उनके पति इमरान खान ने सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी बच्ची ने परिजनों को सूचना दी, और शमा को कुडू अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर उन्हें रांची रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लाधुप पंचायत अंतर्गत पीरदाग गांव में शमा परवीन, पति इमरान खान के सिर पर वार कर दिया। जिससे महिला गंभीर से चोटिल हो गई। घर के बाहर शमा परवीन को गंभीर हालत में पड़ा देख उनकी बच्ची ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उन्हें आनन फानन में लेकर कुडू अस्पताल पहुंचे ,जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया, फिलहाल महिला का इलाज रांची के अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी स्थित चिंताजनक बनी हुई है। इधर घटना की सूचना के बाद बेतर पिकेट प्रभारी किशोर मुंडा घटना स्थल पहुंचे व मामले की जानकारी ली, पुलिस द्वारा मामले को लेकर इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बात की है।
किशोर मुंडा ने बताया कि महिला के सिर पर गंभीर चोट है, उन्हें किसी भारी हथियार से मारा गया है, घटना को किसके द्वारा अंजाम दिया गया है इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


