Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsSevere Fog and Cold in Barwadih Residents Demand Government Action
बरवाडीह में कोहरे का कहर शुरू, ठंड बढ़ी, कम्बल नदारद

बरवाडीह में कोहरे का कहर शुरू, ठंड बढ़ी, कम्बल नदारद

संक्षेप:

बरवाडीह में कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई है। सुबह मॉर्निंग ऑक में कम लोग निकल रहे हैं। गरीब और असहाय वृद्धों को ठंड से मुश्किल हो रही है। सरकार की ओर से कम्बल की आपूर्ति नहीं हुई है और चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी नहीं की गई है। लोग राहत की मांग कर रहे हैं।

Nov 24, 2025 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में कोहरे का कहर शुरू हो गया है। कोहरे के कारण ठंड बढ़ गई है। लोगो को ठंड कंपाने लगी है। ठंड के कारण सुबह में मॉर्निंग ऑक में बहुत कम लोग निकल रहे हैं। सोमवार को कोहरे से बरवाडीह पूरी तरह ढंका रहा। वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कनकनी से लोग बेहाल दिखे। पूर्वाहन करीब10 बजे धूप निकली, तब लोग ठंड से कुछ राहत महसूस किए। सबसे ज्यादा गरीब असहाय वृद्धों को पड़ रही इस कड़ाके की ठंड में रात गुजारना मुश्किल हो गया है, जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म वस्त्र नही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ठंड ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से गरीब असहाय वृद्धों को ठंड से बचाने के लिए कम्बल की आपूर्ति नही की जा सकी है। कब तक कम्बल की आपूर्ति होगी, इस बारे में कुछ पता नही चल पा रहा है। वहीं सरकारी स्तर पर चौक -चौराहों पर अलाव जलाने की भी अब तक कोई व्यवस्था नही की गई है। लोगो का कहना है कि ठंड से लोगो को राहत दिलाने की सरकारी व्यवस्था पूरी तरह बरवाडीह में खराब है। लोगो ने कम्बल की आपूर्ति करने और अलाव की व्यवस्था करने की मांग सरकार से की है।