सासंग मोड़ के समीप कार-टेंपो में भीषण टक्कर, चार घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

चंदवा में मंगलवार को सासंग मोड़ के पास कार और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हुई। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में शंकर भगत और ज्योत्सना कुजूर की हालत गंभीर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया है।

सासंग मोड़ के समीप कार-टेंपो में भीषण टक्कर, चार घायल

चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सासंग मोड़ के समीप मंगलवार को कार और टेंपो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेंपो पर सवार चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में राम सहाय उरांव (डड़ेया, चंदवा), मुर्शीद आलम (पोचरा, लातेहार), शंकर भगत तथा ज्योत्सना कुजूर (दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल) शामिल हैं। चिकित्सकों के अनुसार शंकर भगत और ज्योत्सना कुजूर की हालत गंभीर पाई गई, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि शंकर भगत की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो सवारी लेकर चंदवा से डड़ेया की ओर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।