बरवाडीह में कोहरे के कहर से लोग परेशान
बरवाडीह में कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। रविवार को सुबह अधिक कोहरा था, लेकिन धूप निकलने पर कुछ राहत मिली। गरीब लोग विशेष रूप से ठंड से प्रभावित हैं, क्योंकि उनके पास गर्म कपड़े नहीं हैं।...

बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह में कोहरे के कहर से लोग परेशान हैं। ठंड से लोग कांपने लगे हैं। रविवार को सुबह ज्यादा कोहरा था। करीब दस बजे के बाद धूप निकली, तब लोगो को ठंड से कुछ राहत मिली। दिनभर शीत लहर चलती रही। हालांकि चार -पांच दिन बादल का असर रहने के कारण ठंड कुछ कम थी,लेकिन रविवार को बादल छंटते ही कोहरा छा गया और ठंड बढ़ गई है। बता दें कि सबसे ज्यादा गरीब -असहाय लोगो को ठंड से जीना मुहाल हो गया है,जिनके पास पर्याप्त गरम कपड़े नहीं है,लेकिन अब तक उन गरीब -असहायों को सरकारी कम्बल नसीब नहीं हो पाया है। सरकारी कम्बल की आस में वह ठंड से ठिठुरते हुए रात गुजारने को विवश हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।