दो बाइक की सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत चार घायल

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

बेतला में मंगलवार को शिवम जानकी पेट्रोल पंप के पास दो बाईकों के बीच हुई भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को बरवाडीह सीएचसी भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर भेजा गया। घटना की जांच की जा रही है।

दो बाइक की सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत चार घायल

बेतला, प्रतिनिधि। बेतला-दुबियाखाड़ मार्ग स्थित शिवम जानकी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को दो बाईकों के बीच हुई सीधी भिड़ंत में पिता-पुत्री समेत चार लोग गिरकर बुरी तरह से घायल हुए हैं। वहीं दोनों की बाईक क्षतिग्रस्त हुई है। घायलों में ग्राम बरवाडीह के विजय प्रसाद,जूही कुमारी (पुत्री) और अजय कुमार एवं एक नाबालिग बच्ची रितिका कुमारी ग्राम ईटहे ( लेस्लीगंज, पलामू के नाम शामिल हैं। बताया जाता है कि बरवाडीह के सीमेंट कारोबारी विजय प्रसाद अपनी पुत्री के साथ मेदिनीनगर जा रहे थे।

दुर्घटना की जानकारी

इसी दौरान विपरीत दिशा से काफी तेज रफ्तार और असंतुलित गति से आ रही दूसरे बाईक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इसमें दोनों चालक समेत उपरोक्त चारो बाईक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की बाईक क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बरवाडीह के सीओ लवकेश सिंह तत्काल वहां पहुंचे और दुर्घटना के बारे में बरवाडीह सीएचसी तथा थाना प्रभारी को जानकारी दी।

घायलों का इलाज

बाद में सभी घायलों को ईलाज के लिए सीओ और आसपास के लोगों के सहयोग से 108 एम्बुलेंस के द्वारा बरवाडीह सीएचसी भेज दिया गया। जहां पर घायलों का डॉ अनुपमा एक्का एवं ड्रेसर राजेश चंद्रा उर्फ बबलू ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो घायलों रितिका और जूही कुमारी को काफी नाजुक स्थिति होने की वजह से बेहतर ईलाज के ललि एमआरएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया गया। इधर दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बरवाडीह के थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

दुर्घटना से संबंधित सामान्य प्रश्न

दुर्घटना कब हुई?
दुर्घटना मंगलवार को हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।