दर्दनाक सड़क हादसे में युवक घायल, रेफर

Jan 31, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

चंदवा मैकलुस्कीगंज मार्ग पर गुरीटांड़ रेलवे ब्रिज के समीप एक युवक सज्जाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक को तेज रफ्तार से आ रही दूसरी बाइक ने टक्कर मारी, जिससे उसका बायां पैर कुचल गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

दर्दनाक सड़क हादसे में युवक घायल, रेफर

चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा मैकलुस्कीगंज मार्ग पर गुरीटांड़ रेलवे ब्रिज के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना में सज्जाद अंसारी, पिता जहुर अंसारी (तिलैयाटांड़, चंदवा) का पैर बुरी तरह कुचल गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सज्जाद अपनी बाइक से मैकलुस्कीगंज से लौट रहा था। इसी दौरान गुरी टांड रेलवे ओवर ब्रिज के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ़्तार से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सज्जाद सड़क पर गिर पड़ा और उनका बायां पैर बुरी तरह कुचल चुका था। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को टेंपो के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया।

जहां प्रभारी डॉ. नीलिमा कुमारी ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले कि जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों ने रेलवे ब्रिज के पास तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।