
बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल,रेफर
बालूमाथ के झाबर गांव के समीप एक बाइक दुर्घटना में सत्येंद्र उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद...
बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बालूमाथ हेरहंज सड़क मार्ग पर झाबर गांव के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान झाबर पंचायत के सूईंया टोला निवासी सत्येंद्र उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फानन में उसे बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्येंद्र उरांव झाबर से अपनी दुकान बंद कर बाइक से अपना घर लौट रहा था। इसी दौरान तीखे मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




