Latehar News: एसडीपीओ ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से की मुलाकात
Latehar News: लातेहार में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृद्धाश्रम का दौरा किया। उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात की और उन्हें मिष्ठान, फल और वस्त्र दिए। बुजुर्गों ने पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। यह पहल गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है।

Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने होटवाग स्थित वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात की और कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान पुलिस परिवार की ओर से बुजुर्गों को मिष्ठान, फल और वस्त्र उपलब्ध कराए गए। उपहार पाकर बुजुर्ग काफी प्रसन्न दिखे और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया। बताया कि होटवाग में पिछले कई वर्षों से वृद्धाश्रम संचालित है। यहां लातेहार और आसपास के थाना क्षेत्रों के वृद्ध महिला-पुरुष रहते हैं। जिला प्रशासन की ओर से उनके रहने, खाने और पीने की व्यवस्था की जाती है। एसडीपीओ ने कहा कि देश के दो महान सपूतों की जयंती पर बुजुर्गों की सेवा और मदद करना पुनीत कार्य है।
यह महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी है। मौके पर कई जवान मौजूद रहे।

