
स्कूली लीग ख़िताब पर शेरशाह-11 ने जमाया कब्ज़ा
लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग 2025-26 का समापन हुआ। फाइनल मैच में शेरशाह 11 ने लका ब्लू को हराकर 214 रन बनाये। लका ब्लू की टीम 175 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच अमित मुंडा, बेस्ट बैट्समैन सतीश कुमार और बेस्ट गेंदबाज मानव सिंह बने।
लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्कूली क्रिकेट लीग 2025-26 का समापन मंगलवार को किया गया। समापन के मौके पर फाइनल मैच लका ब्लू तथा शेरशाह 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शेरशाह 11 ने निर्धारित ऑफरों में 6 विकेट खोकर 214 रन बनाए । जिसमें शिवांश ने 65,सतीश कुमार ने 77 तथा अमित मुंडा ने 15 रनों का योगदान दिया। वहीं लका ब्लू की ओर से रवि शंकर सिंह तथा हिमांशु कुमार ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य की पीछा करने उतरी लका ब्लू की टीम ने 28 ओवर में सभी विकेट होकर मात्र 175 रन ही बना पाए।

जिसमें आर्यन राज ने 48,रवि शंकर सिंह ने 38 तथा इशांत कुमार ने 30 रनों का योगदान दिया। शेरशाह 11 की ओर से और राजीव को अमित मुंडा मानव सिंह तथा राजीव कुजूर ने तीन-तीन विकेट हासिल किया। मैन ऑफ द मैच अमित मुंडा बने। बेस्ट बैट्समैन सतीश कुमार को चुना गया,जबक बेस्ट गेंदबाज मानव सिंह को चुना गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज सतीश कुमार को चुना गया। मौके पर मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी एके त्रिपाठी ने विजेता तथा उप विजेता को पुरस्कार दिया। मौके श्री त्रिपाठी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अच्छे खेल का प्रदर्शन कीजिए और आगे जाइए अपने जिला तथा राज्य का नाम रौशन कर खेल के क्षेत्र में अपना पहचान बनाए। मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह,उपाध्यक्ष बिष्णु देव गुप्ता, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, प्रकाश कुमार, दिलीप कुमार, श्रवण महली, समरेश बादल, रौनक दुबे समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




