लाभुकों को चिन्हित कर शौचालय का लाभ दे : बीडीओं
Dec 10, 2024 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
बारियातू में एसबीएम के सफल क्रियान्वयन के लिए बीडीओ अमित कुमार पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में लाभुकों को चिन्हित करने, शौचालयों को पूर्ण करने और ग्रामीणों को शौचालय उपयोग के लिए प्रेरित...

बारियातू, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में एसबीएम के सफल क्रियान्वयन के लिए बीडीओ अमित कुमार पासवान की अध्यक्षता में बैठक की गई। मंगलवार की बैठक में बीडीओ अमित ने उपस्थित एसबीएम प्रखंड समन्वयक सोनी कुमारी, जल सहिया, मुखिया, सभी कनीय अभियंता, पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि एसबीएम के तहत छूटे हुए लाभुकों को चिंहित करते हुए शौचालय का लाभ देने और पूर्व से लंबित शौचालय को पूर्ण कराये। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में शौचालय उपयोग के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करे। बैठक में सभी मुखिया,जल सहिया, जेई और पंचायत सचिव उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


