
लातेहार में धूमधाम से विद्या की देवी हंस वाहिनी मां सरस्वती की हुई पूजा
लातेहार जिले में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गई। बच्चों और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कई स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने ज्ञान और बुद्धि की कामना की। पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया।
लातेहार हिटी। लातेहार जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्या की देवी हंस वाहिनी मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को की गई। पूजा को लेकर सुबह से ही शहर में चहल-पहल देखी गई। विशेषकर बच्चों और विद्यार्थियों में पूजा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। शहर के विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान, गांधी कॉलेज एवं बनवारी साहू महाविद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (एसओई), लातेहार में आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा भाव से पूजा संपन्न की गई।
इसके अलावा एसओई बालिका विद्यालय, राजकीय मध्य विद्यालय बाजार, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चंदनडीह, राजकीय प्राथमिक विद्यालय करकट सहित अन्य विद्यालयों में भी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। नगर पंचायत कार्यालय रोड स्थित चिल्ड्रेंस कॉन्वेंट स्कूल, लातेहार पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर एवं डीएवी पब्लिक स्कूल, चंदनडीह स्थित स्टार कोचिंग सेंटर समेत कई चौक चौराहे में भी भव्य रूप से मां सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा संपन्न कराई गई। उधर बरवाडीह में विद्या की माता श्री सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। शिक्षण संस्थानों के अलावे चौक - चौराहों पर विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर भक्तिभाव के साथ पूजा की। चमरडीहा, पंचमुखी मंदिर,हॉस्पिटल चौक आदि जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा को रख पूजा- अर्चना के लिए बच्चे उत्साहित दिखे। कई श्रद्धालुओ ने अपने घरों में भी मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष पूजा की और ज्ञान में वृद्धि की कामना की। मां सरस्वती का दर्शन करने के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पंडालों में पुलिस बल तैनात किए गए थे।इधर महुआडांड़ के बाजार क्षेत्र के पकरी महाबीर मंदिर, आवासीय विद्यालय छात्रावास, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शिव मंदिर के पूजा पंडाल मे मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी थी । नेतरहाट, हामी, चटकपूर, परहाटोली, गढ़बुढ़नी, दूरूप, समेत विभिन्न गांव के युवाओं द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। कुछ गांव में युवाओं द्वारा रात्रि मे नाटक मंचन कार्यक्रम आयोजन भी रखा गया था। पूजा को लेकर महुआडांड़ थाना मनोज कुमार की अगुआई में एवं नेतरहाट मे थाना प्रभारी के नेतृत्व मे क्षेत्र के पूजा पंडालो पुलिस बल के साथ गशती की गई। इधर बालूमाथ,राजकीय कृत उच्च विद्यालय,सरस्वती शिशु मंदिर,महावीर मंदिर,अनुसूचित जाति विद्यालय,बी.एस. मेमोरियल उच्च विद्यालय सहित अन्य स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बच्चों एवं विद्यार्थियों ने मां सरस्वती से ज्ञान,बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक अवनीकांत पाठक तथा राजकीय कृत उच्च विद्यालय की प्राचार्य रूबी बानो ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना करने के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। धूमधाम से मनाई गई सरस्वती पूजा बारियातू। प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री दुर्गा बाड़ी परिसर में सार्वजनिक सरस्वती पूजा सहित सभी पंचायतों के सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में माता सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। पूजा पंडित कृष्णा मिश्रा ने वैदिक मंत्रोचार कर कराया। विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा सभी शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ किया। सरस्वती शिशु बिद्या मंदिर में विद्या की देवी सरस्वती पूजा के पश्चात नामांकन कराने वाले भैया बहनों को विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम भी कराया गया। पूजा के पश्चात् सभी पूजा स्थलों में प्रसाद भी वितरण किया गया। मनिका में उल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा मनिका, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर आकर्षक पंडाल व प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत 2 उच्च विद्यालय, नवज्योति निकेतन आवासीय विद्यालय, शांति निकेतन आवासीय विद्यालय, सनराइज आवासीय विद्यालय समेत अन्य शिक्षण संस्थानों में विधि-विधान के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मां सरस्वती से विद्या, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




