संत जेवियर्स कॉलेज में शासी निकाय बैठक संपन्न शासी निकाय बैठक में स्नाकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया

Apr 08, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

महुआडांड़ में संत जेवियर्स कॉलेज की शासी निकाय की बैठक हुई। उप निदेशक अजय राज खलखो ने कॉलेज की NAAC A ग्रेड की सराहना की। बैठक में नए पाठ्यक्रमों, स्नाकोत्तर शिक्षा की शुरुआत और परीक्षा की आचार संहिता पर चर्चा की गई। चार विषयों में स्नाकोत्तर शिक्षा प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया।

संत जेवियर्स कॉलेज में शासी निकाय बैठक संपन्न शासी निकाय बैठक में स्नाकोत्तर (पोस्ट ग्रेजुएशन) की पढ़ाई शुरू करने का निर्णय लिया गया

महुआडांड़ प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में शासी निकाय की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उच्च शिक्षा विभाग , झारखंड सरकार की ओर से उप निदेशक अजय राज ख़लखो, नीलांबर पीताम्बर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि डॉ. सुरेश साहु, संत जेवियर्स कॉलेज रांची के प्राचार्य डॉ. फादर प्रदीप कुजूर,शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. फादर विंसेंट हंसदा, संत जेवियर्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश एवम् अन्य सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। मौके उप निदेशक अजय राज ख़लखो ने कहा कि संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ झारखंड का एकमात्र महाविद्यालय है,जिन्होंने नैक से ए ग्रेड प्राप्त करके संपूर्ण झारखंड को गौरवान्वित किया है।

बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष के द्वारा एक एक करके बोर्ड ऑफ़ स्ट्डीज का प्रस्ताव(रेजोल्यूशन) भी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदित करके इसे स्वीकृति प्रदान की। शासी निकाय के द्वारा कॉलेज के पाठ्यक्रम को भी स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही परीक्षा की आचार संहिता, मूल्यांकन पद्धति, प्रमोशन के नियम एवम् अकादमिक कैलेंडर का भी समीक्षात्मक अध्ययन कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। प्राचार्य के द्वारा शासी निकाय के समक्ष नए कोर्स शुरू करने और स्नाकोत्तर की पढ़ाई शुरू करने के संबंध में प्रस्ताव रखा गया जिसे सकारात्मक रूप से लिया गया। तत्पश्चात् शासी निकाय ने यह विचार दिया कि चार विषयों के लिए अंग्रेज़ी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल के लिए स्नाकोत्तर की शिक्षा प्रदान किया जाएगा। अतिथियों ने कॉलेज प्रांगण में मौजूद जैव विविधता की पुस्तक जिसमें कुल 309 पेड़ पौधों व वनस्पतियों के वैज्ञानिक और स्थानीय नाम व औषधीय प्रयोजन का ज़िक्र विस्तार पूर्वक है कि ख़ूब प्रशंसा की।,

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।