जिला स्थापना पर बालूमाथ में रन फॉर वे कार्यक्रम का आयोजन

Apr 04, 2026 06:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर बालूमाथ में 'रन फॉर वे' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड कार्यालय से शुरू होकर उच्च विद्यालय के खेल मैदान तक गया। बीडीओ सोमा उरांव, जेएसएलपीएस कर्मी, और कई ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला स्थापना पर बालूमाथ में रन फॉर वे कार्यक्रम का आयोजन

बालूमाथ, प्रतिनिधि। लातेहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में रन फॉर वे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बालूमाथ राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान तक गई। इस कार्यक्रम को लेकर उपरोक्त लोगों के अलावे ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीडीओ सोमा उरांव के साथ साथ जेएसएलपीएस से जुड़े कर्मी अधिकारी बाल विकास परियोजना से जुड़े कर्मी के अलावे शिक्षक निर्मल कुमार सिन्हा,जय श्याम कुमार,मो. अख्तर,वीरेंद्र कुमार पुलिस कर्मी,परमेश्वर राम सहित कई लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।