गुलाब का फुल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

Feb 13, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस कार्यक्रम में लगभग 328 चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

गुलाब का फुल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

लातेहार, प्रतिनिधि। जिला में बढ़ती सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु जिला प्रशासन द्वारा लगातार उचित कारवाई की जा रही है साथ ही लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाता है। इसी कड़ी मे शुक्रवार कोनवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों एवं विद्यालय प्रशासन के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमे यातायात नियमों के उलंघन करने वाले चालकों को लातेहार थाना चौक के पास गुलाब फूल देकर चालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। डीटीओ उमेश मंडल एवं पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार मिश्रा एवं नवोदय विद्यालय लातेहार के प्रधानाचार्य रामायण राम के नेतृत्व में यातायात के नियम का उलंघन करने वाले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए गांधीगीरी के तर्ज पर दुपहिया वाहन चालकों मे बगैर हेलमेट एवं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नही लगाने वाले लोगों को फुल देकर यातायात के नियमों के पालन करने का आग्रह किया गया।

वैसे वाहन चालक जो हेलमेट नहीं पहने हुए थे और सीट बेल्ट नहीं लगाकर चार पहिया वाहन चला रहे थे उन्हें गुलाब का फुल देकर जागरूक किया गया। इस दौरान करीब 328 चालकों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस बल शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।