
लाभुकों को नियमित रूप से पेंशन के लाभ दें: डीसी
लातेहार में डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों का निपटारा और लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। डीसी ने लाभुकों की पहचान और पेंशन योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन के निर्देश दिए।
लातेहार, प्रतिनितधि। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों के निपटारे, लाभुकों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने तथा सेवा वितरण की गुणवत्ता में सुधार से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में डीसी को वर्तमान में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना(एनएफ़बीएस) , झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिए जा रहे लाभ की जानकारी दी गई। इस संबंध में डीसी ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से आच्छादित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य 30 नवंबर तक पूर्ण करने का निर्देश दिया।
पेंशन योजनाओं से वंचित पात्र लाभुकों की पहचान शीघ्र सुनिश्चित करने, लंबित पेंशन स्वीकृतियों एवं आधार-खाता सीडिंग से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन, वृद्धजन एवं निराश्रितों हेतु योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में कोई लापरवाही न हो। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




