Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsReview Meeting on Legal Matters Held Under DC Utkarsh Gupta in Latehar
न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : डीसी

न्यायालय में लंबित मामलों के निष्पादन में लाएं तेजी : डीसी

संक्षेप:

लातेहार में डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों की स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने प्रभावी प्रतिवेदन और त्वरित निपटारे पर जोर दिया। सभी विभागों से समय पर दस्तावेज़ उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई।

Dec 15, 2025 11:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में विधि शाखा से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक का आयोजन सोमवार को किया गया।बैठक में उच्च न्यायालय एवं उच्चतम न्यायालय में लंबित वादों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। डीसी ने विभागवार वादों की संख्या, प्रगति एवं रिपोर्टिंग की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सरकार से संबंधित सभी न्यायिक प्रकरणों का समयबद्ध और प्रभावी प्रतिवादन किया जाना आवश्यक है। डीसी ने कहा कि सरकारी हित से जुड़े सभी वादों के त्वरित निपटारा के लिए संबंधित विभागों द्वारा गंभीरता से कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन वादों में प्रतिवेदन या प्रतिकथन लंबित हैं, उन्हें निर्धारित समयावधि के भीतर न्यायालय में दाखिल कराना सुनिश्चित करें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैठक के दौरान लंबित मामलों की समीक्षा की गयी और इनके शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई से लंबित वादों का शीघ्र निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यदि समय पर दस्तावेज़ और प्रतिवेदन उपलब्ध कराते हैं, तो सरकारी मामलों के निष्पादन में तेजी आएगी और न्यायालय से अनुकूल निर्णय प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। मौके पर जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी उपस्थित थे।