
डीसी की अध्यक्षता में कौशल विकास व श्रम अधीक्षक के कार्यों की हुई समीक्षा बैठक
लातेहार में डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में नियोजन एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति पर चर्चा की गई। डीसी ने युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण और योजनाओं के तहत निबंधन पर जोर दिया। सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
लातेहार, संवाददाता। डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला नियोजन, कौशल विकास एवं श्रम अधीक्षक से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित नियोजन एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने जिला नियोजनालय की ओर से आयोजित रोजगार मेला, भर्ती कैंप एवं कैरियर काउंसिलिंग से संबंधित जानकारी दी। डीसी ने युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, विभिन्न योजनाओं के तहत अधिकाधिक अभ्यर्थियों का निबंधन सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण के उपरांत नियोजन की संभावनाओं को बढ़ाने पर विशेष बल दिया। उन्होने श्रम विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए असंगठित श्रमिकों के निबंधन, श्रम कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश दिया गया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, श्रम अधीक्षक दिनेश भगत एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




