संपूर्णता अभियान कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक
लातेहार में संपूर्णता अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में बैठक हुई। विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई और सभी संबंधित अधिकारियों को लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया।

लातेहार, संवाददाता। संपूर्णता अभियान कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर महुआडांड़ प्रखंड सभागार में डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीडीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संपूर्णता अभियान के तहत चिन्हित सूचकांकों में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के लिए विभागीय समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि अभियान से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही आमजन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने एवं लाभुकों का अधिकाधिक आच्छादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में सिविल सर्जन , प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआडांड़, संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


