कबरी में दो वर्षों से जर्जर सड़क, ग्रामीणों को भारी परेशानी

कबरी में दो वर्षों से जर्जर सड़क, ग्रामीणों को भारी परेशानी

संक्षेप:

रुद पंचायत के कबरी गांव जाने वाली कच्ची सड़क पिछले दो वर्षों से जर्जर है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात में स्थिति और भी खराब हो जाती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से...

Oct 10, 2025 04:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

गारू प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत रुद पंचायत के कबरी गांव जाने वाली कच्ची सड़क पिछले दो वर्षों से पूरी तरह जर्जर होकर बंद पड़ी है। सड़क के मिट्टी कटाव के कारण वाहन चालना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस कारण रुद, झाराटांड़, चांपी और कबरी गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने दो वर्ष पहले ही इस समस्या को लेकर पूर्व बीडीओ को लिखित आवेदन दिया था, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। बरसात के मौसम में यह स्थिति और भी बदतर हो जाती है, जिससे बीमार व्यक्तियों को अस्पताल तक ले जाना भी कठिन हो जाता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आजसू प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा कि जिले में विकास कार्यों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत का कार्य शुरू करने की मांग की। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई, कृषि कार्य और आपातकालीन सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। मौके पर राजकुमारी देवी, लक्ष्मी सिंह, वीरेन्द्र उरांव, कुलदीप सिंह, रामकेवल सिंह, बालकिशुन सिंह, दीकनी देवी, सुनेश्वर उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।