Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsRepublic Day Preparations District Meeting Held in Latehar for Successful Celebration
गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीसी व एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह:डीसी

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर डीसी व एसपी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न जिला खेल स्टेडियम, लातेहार में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह:डीसी

संक्षेप:

लातेहार में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी के लिए समाहरणालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। डीसी उत्कर्ष गुप्ता और एसपी कुमार गौरव की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। समारोह का मुख्य आयोजन जिला खेल स्टेडियम में होगा, जिसमें झंडोतोलन, परेड और अन्य गतिविधियाँ शामिल हैं।

Jan 09, 2026 05:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

लातेहार,संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर गुरूवार को समाहरणालय सभागार में डीसी उत्कर्ष गुप्ता एवं एसपी कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। डीसी ने समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को पूर्वाभ्यास एवं ध्वजारोहण के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

गणतंत्र दिवस समारोह को धूमधाम से मनाने के लिए अधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करना सुनिश्चित करें। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिला खेल स्टेडियम,लातेहार में आयोजित किया जाएगा। जिसमें झंडोतोलन-राष्ट्रगान, परेड किया जाएगा। परेड का पूर्वाभ्यास मुख्य समारोह स्थल पर होगा। बैठक में डीसी ने जिला खेल स्टेडियम की साफ-सफाई, रंग रोगन , लाउडस्पीकर की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, लोगों के बैठने की व्यवस्था, अग्निशमन दस्ता, स्वतंत्रता सेनानियों को आमंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था, परेड समेत अन्य के लिए संबंधित पदाधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर निर्देशित किया। विभिन्न विभागों की झांकियां आदि के संबंध में चर्चा करते हुए उन्होंने देशभक्ति से ओत-प्रोत आयोजन के साथ समस्त झांकियों को अधिकाधिक आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही झांकियों के लिए उपयुक्त वाहन, समारोह स्थल पर सुगम प्रवेश व निकासी आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं सुंदर रहे इसे सुनिश्चित करेंगे। मौके पर कर्इ पदाधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;