20 वर्षो से बेकार छात्रावास का लाखो रुपये से फिर होगा रिपेयर
बरवाडीह में 20 वर्षों से बेकार पड़े छात्रावास का मरम्मत का कार्य ₹46 लाख की लागत से किया जाएगा। पूर्व वन मंत्री स्व0 यमुना सिंह द्वारा निर्मित इस छात्रावास को सरकारी उदासीनता के कारण संचालित नहीं किया जा सका। इससे पहले भी इस छात्रावास की मरम्मत के लिए ₹70 लाख से अधिक खर्च हो चुके हैं।

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह मुख्यालय में करीब 20 वर्षों से बेकार पड़े छात्रावास का फिर करीब 46 लाख रुपये की लागत से रिपेयर किया जाना है। इसके लिए टेंडर भी हो गया है। बहुत जल्द छात्रावास का रिपेयर का कार्य शुरू किया जाएगा। बता दे कि पूर्व वन मंत्री स्व0 यमुना सिंह के द्वारा करीब 20 साल पहले लाखो रुपये से छात्रावास का निर्माण कराया गया है। ताकि दूर -दराज की गरीब छात्राएं इस छात्रावास में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सके, लेकिन सरकारी उदासीनता के कारण छात्रावास को संचालित नहीं किया जा सका । उतने वर्षो में छात्रावास पड़े पड़े जब खस्ताहाल हो गया तो करीब दस साल पहले लगभग 20 लाख रुपये की लागत से इस छात्रावास का रिपेयर यह ढिंढोरा पीट कर किया गया था कि बहुत जल्द छात्रावास में छात्राओ को रख कर इसे संचालित किया जाएगा।
अब तक इसके निर्माण और मरम्मत में करीब 70 लाख से अधिक रुपये खर्च हो चुके हैं। बताया जाता है कि छात्रावास की घेराबंदी करते हुए लाखो रुपये से बाउंड्री का निर्माण भी कराया गया। लोगों का कहना है कि छात्रावास को संचालित करने के नाम पर एक तरह से इसके बार- बार मरम्मत आदि निर्माण का खेल चल रहा है। जिसे देखने वाला कोई नही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


