Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsRation Card Issues Resident of Barkadih Faces Hardship Due to Name Omission

राशन कार्ड में नाम नहीं रहने से ग्रामीण परेशान
संक्षेप:
बरवाडीह के उक्कामांड निवासी रावत सिंह का राशन कार्ड में नाम न होने से उन्हें राशन के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। उनकी पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि फॉर्म में नाम भरा गया था, लेकिन लापरवाही के कारण नाम कार्ड में नहीं अंकित किया गया।
Jan 17, 2026 04:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उक्कामांड निवासी रावत सिंह का राशन कार्ड में नाम अंकित नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उन्हें राशन के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। कार्ड में नाम अंकित करने में लापरवाही बरतने के कारण उक्त गरीब को राशन नहीं मिल रहा है। उसकी पत्नी सरस्वती देवी ने बताया कि ग्रीन राशन कार्ड बनाने के लिए जब फॉर्म जमा किया गया था तो उसके पति का नाम भी फॉर्म में भरा गया था, लेकिन उसके पति का नाम राशन कार्ड में अंकित नहीं किया गया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




