रेलवे क्लब महिला समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

Mar 02, 2026 12:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share Share
Follow Us on

बरवाडीह के रेलवे क्लब में महिला समिति ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिप सदस्य संतोषी शेखर के नेतृत्व में महिलाओं ने केक काटकर समारोह की शुरुआत की और एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महिलाओं ने होली के गीत पर डांस किया और आपसी मिलन का महत्व बताया।

रेलवे क्लब महिला समिति ने मनाया होली मिलन समारोह

बरवाडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के रेलवे क्लब में रेलवे क्लब महिला समिति ने रविवार को होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय जिप सदस्य संतोषी शेखर ने किया। मिलन समारोह कार्यक्रम को लेकर महिलाओं का उत्साह देखने लायक था ,जहां महिलाओं ने सबसे पहले केक काट कर मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही महिलाओं ने एक दूसरे के साथ मिलकर होली के गीत पर जमकर थिरकी। मौके पर मौजूद जिला परिषद संतोषी ने कहा कि होली का पर्व रंगों के त्योहारों के साथ-साथ आपसी मिलन और व्यवहार को बेहतर बनाने का पर्व भी है।

जिसके माध्यम से सभी एक दूसरे के पुराने शिकवा शिकायत को भूलकर नए जीवन की बेहतर शुरुआत करते हैं । मौके पर रेलवे क्लब महिला समिति की उपाध्यक्ष सुधा दुबे, अमृता,रश्मि,वंदना कुमारी निहारिका देवी, अलका सिंह, रुपाली सिंह, संगीता सिंह, मिशु सिंह,नेहा सिंह, प्रिया सिन्हा, नेहा शर्मा,यशी, सुरभि कुमारी,उपासना सिन्हा, गीता यादव समेत अन्य महिला मौजूद थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।