Latehar News: ट्रेड लाइसेंस नहीं मिलने पर तीनों होटलों को किया गया सील
हिन्दुस्तान, लातेहार
Latehar News: लातेहार में नगर पंचायत ने ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान के तहत तीन होटलों को सील किया। आवश्यक दस्तावेज न मिलने के कारण यह कार्रवाई की गई। नगर पंचायत ने बिना वैध लाइसेंस के संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान जारी रखने की घोषणा की और व्यवसायियों से नियमों का पालन करने की अपील की।

Latehar News: लातेहार। नगर पंचायत द्वारा चलाए जा रहे ट्रेड लाइसेंस जांच अभियान के तहत शुक्रवार को टाउन हॉल के समीप संचालित तीन होटलों पर बड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आवश्यक ट्रेड लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज नहीं मिलने पर तीनों होटलों को सील कर दिया गया। नगर पंचायत अधिकारियों ने बताया कि नगर क्षेत्र में बिना वैध ट्रेड लाइसेंस के संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। सभी व्यवसायियों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा समय पर ट्रेड लाइसेंस बनवाने एवं उसका नवीनीकरण कराने की अपील की गई है। इस कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत की टीम मौजूद रही।


