
परियोजना निदेशक ने बनहरदी कोयला खनन परियोजना क्षेत्र का किया दौरा
संक्षेप: पीवीयूएनएल के अध्यक्ष के. एस. सुंदरम ने बनहरदी कोयला खनन परियोजना का दौरा किया और क्षेत्र के विकास की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य समय पर पूरे हों और स्थानीय आवश्यकताओं का...
चंदवा, प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल के अध्यक्ष एवं एनटीपीसी लिमिटेड के परियोजना निदेशक के. एस. सुंदरम ने रविवार को बनहरदी कोयला खनन परियोजना क्षेत्र का दौरा किया। यह उनका परियोजना का पहला निरीक्षण था। अपने दौरे के दौरान श्री सुंदरम ने परियोजना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दो प्रमुख ग्राम पंचायत बारी और बनहरदी का निरीक्षण किया तथा कोल ब्लॉक के संचालन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति एवं क्षेत्रीय विकास से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा भी की। श्री सुंदरम ने परियोजना के समुचित संचालन, स्थानीय विकास तथा सामुदायिक भागीदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना से संबंधित कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण हों और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। खेल सामग्री का किया वितरण: दौरे के क्रम में श्री सुंदरम ने बनहरदी, चेतर रेल कॉरिडोर क्षेत्र के अंतर्गत सासंग गांव में युवा खेल टीमों को प्रोत्साहित करने हेतु फुटबॉल, वॉलीबॉल और क्रिकेट की विभिन्न खेल सामग्री किट का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य स्थानीय युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन प्रदान करना है। यह कार्यक्रम पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार सहगल, महाप्रबंधक बनहरदी एन. के. मल्लिक, सीएफओ नगेंद्र कुमार मिश्रा, हेड ऑफ एचआर जियाउर रहमान, एम. चंद्रसेगर, आर. बी. सिंह (अपर महाप्रबंधक), अमरेश चंद्र राउल, जीवनेंदु मोहपत्रा (उप महाप्रबंधक), विनेश कुमार, सुब्रत कुमार दास (वरिष्ठ प्रबंधक), अमित द्विवेदी, अबीरलाल नाथ (कार्यपालक, आर एंड आर) तथा पीवीयूएनएल के अन्य अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय हितधारक उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




