Latehar News: सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन भी बच्चों के प्रति सजग दिखे प्रधानाध्यापक
हिन्दुस्तान, लातेहार
Latehar News: चंदवा के राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक केदारनाथ महतो ने अपने अंतिम दिन पर छात्रों के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाई। उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया और भोजन की व्यवस्था भी की। उनके कार्यकाल को याद किया जाएगा, जिसमें उन्होंने अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ पढ़ाई में छात्रों का सहयोग किया।

Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। राजकीयकृत कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सह डीडीओ केदारनाथ महतो अपने सेवाकाल के अंतिम दिन भी स्कूली बच्चों के प्रति पूरी तरह सजग और संवेदनशील नजर आए। सेवानिवृत्ति के अंतिम दिन तक उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें बेहतर पढ़ाई के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। सेवाकाल के अंतिम दिन उन्होंने विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों एवं शिक्षकों के लिए अपनी ओर से भोजन की भी व्यवस्था कराई। मौके पर रिझू सर, नम्रता कुमारी, निशा कुमारी, भूषण रजक समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि केदारनाथ महतो का कार्यकाल विद्यालय के लिए अविस्मरणीय रहेगा। प्रधानाध्यापक सह डीडीओ के रूप में उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, व्यवहार कुशलता और बच्चों के प्रति संवेदनशीलता को लंबे समय तक याद रखा जाएगा।


