इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में आई तेजी ,1 00 से लेकर 1000 रुपये तक की वृद्धि

Apr 04, 2026 01:41 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

लातेहार में गर्मी के मौसम के शुरू होते ही पंखा, कूलर और एयरकंडीशनर की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पंखों की कीमत 100 से 1000 रुपये और कूलर की कीमत 1200 रुपये तक बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि कच्चे माल की कीमतों में इजाफा और मुनाफाखोरी इसके पीछे प्रमुख कारण हैं।

इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में आई तेजी ,1 00 से लेकर 1000 रुपये तक की वृद्धि

लातेहार,प्रतिनिधि। गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजार में पंखा, कूलर और एयरकंडीशनर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कीमतों में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। आम लोगों को राहत देने वाले ये उपकरण अब महंगे हो गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार पंखों की कीमत में 100 से लेकर 1000 रुपये तक की वृद्धि हुई है, जबकि कूलर की कीमतें करीब 1200 रुपये तक बढ़ गई हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण कच्चे माल की कीमतों में इजाफा है। प्लास्टिक, एल्युमिनियम और तांबे जैसे जरूरी धातुओं की कीमत बढ़ने से उत्पादन लागत में बढ़ोतरी हुई है, जिसका असर सीधे उत्पादों की कीमतों पर पड़ा है।

इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और बिजली खर्च में बढ़ोतरी ने भी कीमतों को प्रभावित किया है। हालांकि, बाजार के जानकारों का यह भी कहना है कि कुछ व्यापारी इस स्थिति का फायदा उठाकर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। जिन कारोबारियों ने जनवरी में ही सस्ता स्टॉक खरीद लिया था, वे अब ऊंचे दामों पर सामान बेचकर अधिक लाभ कमा रहे हैं। ग्राहकों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, क्योंकि गर्मी से राहत पाने के लिए इन उपकरणों की आवश्यकता अनिवार्य हो जाती है। ऐसे में उपभोक्ता बेहतर विकल्प और उचित कीमत की तलाश में बाजार का रुख कर रहे हैं, जबकि सरकार से भी कीमतों पर नियंत्रण की मांग उठने लगी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।