श्री रामनवमी पूजा महोत्सव एवं चैत्र नवरात्र को लेकर हुई बैठक

Mar 09, 2026 01:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

श्री रामनवमी पूजा महोत्सव और चैत्र नवरात्र को धूमधाम से मनाने के लिए महावीर मंडल देवी मंडप की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष हरिनंदन दुबे की अध्यक्षता में पूजा समिति के पुनर्गठन, कार्यक्रमों और मंदिर के रखरखाव पर चर्चा हुई। अगली बैठक 24 मार्च को होगी।

श्री रामनवमी पूजा महोत्सव एवं चैत्र नवरात्र को लेकर हुई बैठक

चंदवा, प्रतिनिधि। आगामी श्री रामनवमी पूजा महोत्सव एवं चैत्र नवरात्र को धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार को महावीर मंडल देवी मंडप की बैठक स्थानीय मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हरिनंदन दुबे ने किया। बैठक के दौरान पूजा समिति के पुनर्गठन, श्रीरामनवमी के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम, मंदिर का रख रखाव व मरम्मत समेत कई बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा करते हुए कई निर्णय भी लिए गए। साथ ही श्रीरामनवमी पूजा कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर पुरानी कमेटी को ही यथावत रखा गया। बैठक में पूजा के दौरान मंदिर को भव्यता प्रदान करने, शहर में निकलने वाले महावीर अखाड़े की उपस्थिति देवी मंडप तक करने को लेकर आमंत्रण करने, मंदिर से लेकर एनएच तक प्रकाश की व्यवस्था, साफ सफाई करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा कर कई निर्णय भी लिए गये।

साथ ही आहूत होने वाले कार्यक्रमो की सफलता को लेकर अगली बैठक 24 मार्च को संध्या 4 बजे देवी मंडप प्रांगण में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर श्यामकरण साहू, प्रमोद दुबे, संजीव आजाद, बबलू गिरी, सूरज यादव, विनय यादव, शत्रुघ्न सिंह, सुशील सिन्हा, रमेश राम, नीरज सर, नरेश यादव, उदय तिवारी, संदीप कुमार, पप्पू यादव के अलावे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।