Latehar News: सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना प्राथमिकता :डीसी
Latehar News: लातेहार में, मानसून के चलते डीसी संदीप कुमार के अनुसार, एनएचएआई ने राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर जलजमाव और भूस्खलन से निपटने के लिए तैयारियां शुरू की हैं। इसमें साइन मार्किंग, गड्ढों की मरम्मत, और ड्रेनेज सिस्टम की साफ-सफाई शामिल है। जिला प्रशासन ने बारिश के दौरान सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है।

Latehar News: लातेहार, संवाददाता। मानसून को देखते हुए डीसी संदीप कुमार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर संभावित जलजमाव, भूस्खलन और यातायात बाधाओं से निपटने के लिए एनएचएआई द्वारा विशेष तैयारियां शुरू की गई हैं। एनएचएआई ने एनएच-39 के मनिका से कुडू खंड पर साइनेज मार्किंग, पॉटहोल्स की मरम्मत, हाईवे, अंडरपास और ड्रेनेज सिस्टम की समुचित सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया है, ताकि जल निकासी में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही सर्विस रोड और मुख्य सड़कों पर गड्ढों की तत्काल भराई कर पानी जमा होने की समस्या को रोका जा रहा है। रोड साइड की झाड़ियों की कटाई भी की जा रही है।
इसी क्रम में एनएच-39 के विभिन्न स्थानों पर ये कार्य किए गए। डीसी ने कहा कि बारिश के दौरान आमजन को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा कि मानसून के दौरान सड़क सुरक्षा और यातायात सुचारू बनाए रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी संबंधित एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


