लॉ कॉलेज में बरवाडीह डीएसपी ने पुलिस भूमिका पर दी जानकारी

हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

बरवाडीह के भीष्म नारायण सिंह विधि महाविद्यालय में डीएसपी बिरेंद्र कुमार राम और थानेदार अनुराग कुमार ने लॉ छात्रों को पुलिस की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत पुलिस के दायित्वों और शक्तियों का विवरण दिया। इस सत्र ने छात्रों को आपराधिक न्याय प्रणाली की व्यावहारिक समझ प्रदान की।

लॉ कॉलेज में बरवाडीह डीएसपी ने पुलिस भूमिका पर दी जानकारी

बरवाडीह, प्रतिनिधि। भीष्म नारायण सिंह विधि महाविद्यालय, भुसड़िया में व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएसपी बिरेंद्र कुमार राम और थानेदार अनुराग कुमार ने मंगलवार को अध्यनरत लॉ छात्रों को अपराधिक न्याय प्रशासन में पुलिस की भूमिका पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस सत्र में बरवाडीह के एसडीपीओ बिरेंद्र कुमार राम और थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने गेस्ट लेक्चरर के रूप में भाग लिया। उन्होंने छात्रों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत जांच की समय-सीमा, साइबर अपराध, मोटर वाहन अपराधों सहित अन्य अपराधों में पुलिस की शक्तियों व दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों ने अपने प्रश्न व शंकाएं प्रस्तुत कीं।

जिनका समाधान अधिकारियों द्वारा किया गया। इस इंटरैक्टिव सत्र ने छात्रों को आपराधिक न्याय प्रणाली की व्यावहारिक समझ प्रदान की। प्राचार्य पंकज कुमार ने कहा कि विधि की शिक्षा केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों को व्यावहारिक अनुभव भी देना आवश्यक है। यह महाविद्यालय का मूल लक्ष्य भी है। इस दौरान श्यामली शर्मा, सोनम कुमारी, संध्या कुमारी, संदीप कुमार ठाकुर, प्रभात कुमार, उत्तम कुमार सहित सैकड़ो विद्यार्थी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।