बरवाडीह के 12 गांव में बिजली कटौती से परेशानी

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहार
share

बरवाडीह के हूंटार फीडर अंतर्गत 12 गांवों में कटौती के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में बिजली की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की आलोचना की है और मांग की है कि उन्हें निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाए। शहर में बिजली की स्थिति बेहतर है, जबकि गांवों में लगभग आठ घंटे तक बिजली काटी जा रही है।

बरवाडीह के 12 गांव में बिजली कटौती से परेशानी

बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के विद्युत सब स्टेशन के हूंटार फीडर अंतर्गत 12 गांव में कटौती कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई घण्टे बिजली काटने से इस भीषण गर्मी में ग्रामीण हलकान हैं। बिजली विभाग को जमकर कोसते भी दिख रहे हैं। विनोद, नितिन ,मनोज आदि कई ग्रामीणों ने बताया कि चमरडीहा, लंका,चपरी,छेन्चा, मंगरा, मोरवाई, मण्डल सहित 12 गांव में रोज लगभग आठ घण्टे से अधिक बिजली काटी जा रही है। बुधवार को भी घण्टो बिजली काटी गई। जब भी विद्युत विभाग से सम्पर्क किया जाता है, तो कम बिजली मिलने का रोना रोया जा रहा है। जो बड़ा सवाल बन गया है कि आखिर कब तक बिजली आपूर्ति में सुधार होगी।

उन ग्रामीणों ने बताया कि वहीं बरवाडीह शहर में ठीक ढंग से बिजली दी जाती है। बिजली आपूर्ति में सौतेला व्यवहार अपनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने हूंटार फीडर के गांवों में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने की मांग विभागीय अधिकारियों से की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।