महिला सलीमा तिग्गा हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
लातेहार में 13 सितंबर को हुई महिला सलीमा तिग्गा की हत्या का खुलासा किया गया है। पुलिस ने उसके प्रेमी छोटू शुक्ला और निशाल ठाकुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने विवाद के बाद सलीमा की हत्या की और सबूत...

लातेहार, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बारियातू जागीर गांव अतंर्गत नवोदय विद्यालय के समीप गत 13 सितंबर को हुई महिला सलीमा तिग्गा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। वहीं हत्याकांड़ में शामिल उसके प्रेमी छोटू शुक्ला उर्फ धनंजय शुक्ला चन्दनडीह तथा निशाल ठाकुर मनकेरी दोनों लातेहार को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। उक्त आशय की जानकारी एसडीपीओ अरविन्द कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर की शाम चौकीदार ओमप्रकाश पासवान के द्वारा सूचना दी गई कि नवोदय विद्यालय के सामने लखन साव के घर से धुआं निकल रहा है तथा किसी चीज की जलने का बदबू आ रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए सदर थाना से पुअनि रंजन कुमार पासवान तथा सअनी चिंटू कुमार को तत्काल घटनास्थल पर भेजा गया। दोनों ने अग्निशमन केंद्र को आग बुझाने के लिए सूचना दी। अग्निशमन केंद्र से तत्काल वहां फायर बिग्रेड वाहन पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस के द्वारा घर के अंदर प्रवेश करने पर एक अर्द्धजल शव बरामद किया गया। जहां शव की पहचान शालीमा तिग्गा ग्राम अंबाटोली, महुआडांड़ के रूप में हुआ।
घटना के संबंध में एसडीपीओ श्री कुमार ने आगे बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा तकनीकी शेल की मदद से उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि घटना के दिन उक्त आरोपियों के साथ सलीमा तिग्गा मुर्गा, दारू, बियर खाई थी। उसी दौरान पैसे को लेकर तीनों में विवाद होने लगा, विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने सलीमा को पत्थर से सर कुचल कर हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के लिए उसके घर में रखे कपड़े को लपेटकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने अपराधियों के पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया पत्थर, खून से सना कपड़ा, एक मोटरसाइकिल तथा दो मोबाइल बरामद किया हैं। छापामारी दल में पुनि दुलड चौड़े, पुअनि भागीरथ पासवान, रंजन कुमार पासवान, राहुल सिन्हा तथा तकनीकी सेल की टीम के अलावे लातेहार रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


