Police Destroys Illegal Cannabis Crop in Semarsot Village Balumath पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध गांजा के फसल को किया नष्ट, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsPolice Destroys Illegal Cannabis Crop in Semarsot Village Balumath

पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध गांजा के फसल को किया नष्ट

बालूमाथ के सेमरसोत गांव में पुलिस ने अवैध गांजा की फसल को नष्ट करना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने अवैध खेती को पहचानने...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारSun, 29 Dec 2024 11:58 PM
share Share
Follow Us on
पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध गांजा के फसल को किया नष्ट

बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत चेताग पंचायत स्थित सेमरसोत गांव के पिंडराही टोला में नशे के सौदागरों द्वारा चोरी छिपे लगाए गए अवैध गांजा के फसल को पुलिस ने रविवार को नष्ट करना शुरू कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर कुछ लोगों द्वारा गांजा का अवैध फसल उगाया जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस की टीम द्वारा अभियान चलाकर गांजा के खेती को नष्ट किया जा रहा हैं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे अवैध खेती करने वाले को पुलिस चिन्हित कर रही है। जल्द ही इस अवैध धंधे में शमिल लोग पुलिस के गिरफ्त में होंगे और पूरी तरह से अवैध गांजा की खेती को नष्ट किया जाएगा। हालांकि अवैध गांजा और पोस्ता की खेती लगाने को लेकर कानूनी कार्रवाई की बात कही जाए तो बालूमाथ, हेरहंज और बारियातू प्रखंड में पुलिस लगातार अवैध फसल को नष्ट कर रही है और इसमें शामिल नशे के सौदागरों पर कानून का डंडा चला रही है लेकिन नशे के सौदागरों का इतना मनोबल ऊंचा है कि वे कानून को ताख में रखकर अपने आर्थिक फायदे के लिए अवैध फसल की उपज और कारोबार कर रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।